चमोली : एक साल बाद मिला इंजीनियर का शव – तपोवन एनटीपीसी की टनल से मिल चुके है 36 शव

Share Now

शव की पहचान इंजीनियर गौरव निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई\

प्रदेश मे

आपदा के एक वर्ष बाद भी तपोवन एनटीपीसी की टनल से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। 7 फरवरी 2021 को ऋषि गंगा जल प्रलय में 205 लोग लातपा हो गए थे।
इस जलप्रलय में एनटीपीसी के 140 श्रमिक लापता हुए थे। जलप्रलय के कारण एनटीपीसी की मुख्य टनल में दो किलामीटर तक मलवा घुस गया था , जिस कारण से अभी भी टनल के अंदर घुसे मलवे को हटाने का सिलसिला जारी है।मंगलवार 15 जनवरी को टनल से मलवा हटाये जाने के दौरान एक और मानव शव मिला है जिसकी पहचान एनटीपीसी की ठेकेदर कंपनी रितविक कंपनी के इंजीनियर गौरव निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है।सूत्रो के मुताबिक अभी तक एनटीपीसी के 36 संविदा कर्मचारियों/श्रमिकों के शव मिल चुके हैं।

error: Content is protected !!