चमोली : 40 के खिलाफ FIR – अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर किया था पथराव

Share Now

चमोली

अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर ग्रामीणों द्वारा पथराव किये जाने की सुचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया | 40 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|

घटना चमोली जिले की पोखरी ब्लॉक की है जहां कल ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव के बाद आज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 40 लोगों पर एफ आई आर दर्ज की है। बता दे कल अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया था,  वहीं एसडीएम ने बताया कि आरोपियों  के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी | अभी तक 40 लोगों पर एफ आई आर दर्ज की गई है और जल्दी ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। वही पोखरी के थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर दी है और दोषियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

– वैभव गुप्ता एसडीएम

मनोहर भंडारी थानाध्यक्ष पोखरी

error: Content is protected !!