चमोली – रेस्क्यू आपरेशन 12वें दिन – इंटेक टनल से अबतक 11शव हुई बरामद – अबतक कुल 58 शव बरामद – 146 लोग अब भी है लापता

Share Now

चमोली आपदा का १२ वा दिन

आपदा प्रभावित रैणी तपोवन क्षेत्र में सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन 12वें दिन भी जारी रहा – इंटेक टनल से अबतक 11शव हुई बरामद हो चुके है |
जबकि आपदा में अबतक कुल 58 शव हुए ही बरामद किये जा चुके है |
146 लोग अब भी है लापता, 31लोगों की शिनाख्त हो चुकी है, आपदा में अब तक 26 मानव अंग भी हुए है बरामद,

चमोली आपदा में ndrf


तपोवन इंटेक टनल के भीतर से पानी को पम्प से निकाला जा रहा है।
तपोवन वैराज साइट पर भी दलदल को साफ करने के लिए सक्शन पम्प लगाए जा चुके है। यहां वैराज मे एनडीआरएफ की टीम द्वारा मैन्यूअली सर्च किया जा रहा। यहा पर सूखी साइड पर भी एक्सावेटर मशीन लगाकर सर्च कार्य शुरू,

रैणी साइट में भी सर्च आपरेशन लगातार जारी है। ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट के वैराज तथा टनल के ऊपरी क्षेत्र में फैले मलवे से भी लापता लोगों की खोजवीन जारी है। नदी के तटीय क्षेत्रो में एनडीआरएफ की टीम के माध्यम से तलाश जारी है।
आपदा मे लापता 204 लोगों मे से अभी तक 58 लोगों के शव बरामद हुए है,आपदा में अब 146 लोग लापता चल रहे है जिनकी तलाश जारी है। अभी तक 31 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है।अब तक कुल 26 मानव अंग बरामद हुए है।
प्रभावित परिवारों में अब तक 548 राशन किट, 45 सोलर लाइट बांटे गए। अब तक कुल 1797 प्रभावित लोगों का उपचार किया जा चुका है।
तपोवन में बैराज साइट पर इंटेक्ट एडिट टनल के उपरी साइड से भी पम्प लगाकर दलदल को सूखाने के बाद एक्सबेटर मशीन लगाकर दोनो साइड से लापता लोगों को सर्च कार्य शुरु हो गया है,

error: Content is protected !!