चमोली : सुमना 2 रेस्क्यू आपरेशन पांच दिन – 384 लोग सुरक्षित , 16 लोगों के शव बरामद

Share Now

चमोली के एवलांच प्रभावित क्षेत्र सुमना 2 में रेस्क्यू आपरेशन आज पांचवें दिन भी लगातार जारी है। आज बुधवार को घटना स्थल से एक और शव बरामद किया गया। अबतक इस हिंम आपदा में 16 शव बरामद हो चुके है, जिला प्रशासन द्वारा सभी मृतको के शवो को उनके गंताब्यो  तक पहुँचाने के लिए झारखंड सरकार से संपर्क किया जा रहा है, वही वायु सेना के हैलीकॉप्टर द्वारा सुमना मृतकों के सभी शव रेस्क्यू कर जोशीमठ लाए जा चुके है।

संजय कुँवर जोशीमठ/ मलारी

जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी से राहत कार्यो में जुटी है। जिला प्रशासन लगातार सेना, आईटीबीपी और बीआरओ से समन्वयन बनाकर आपदा की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जोशीमठ में शवों के पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन सहित पोस्टमार्टम टीम तैनात की गई है। जिलाधिकारी ने परिजनों को शवों की सुपुर्दगी करने तथा सभी मृतकों का शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए है ताकि मृतकों के परिजनों को मानक के अनुसार जल्द से जल्द अनुमन्य सहायता राशि दी जा सके। तहसील प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीआरओ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ के जवान बर्फ हटाकर सडक मार्ग खोलने में दिनरात जुटे है।

सुमना में 384 लोग सुरक्षित मिले है और 16 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। सुमना मे हिमस्खलन मे 7 घायलो को कल रेस्क्यू किया गया। घटना स्थल पर रेस्क्यू का कार्य लगातार जारी है साथ ही सडक से बर्फ हटाकर मार्ग खोलने के लिए भी युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। यहां पर सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!