चमोली: ढाई महीने की मासूम की कोरोना से मौत, दादी थी पॉजिटिव

Share Now

उत्तराखंड की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से पूराउत्तराखंड जूझ रहा है वही आज एक ताजा मामला थराली में भी देखने को मिला लचर स्वास्थ्य व्यवस्था एवं नाकाम सिस्टम के चलते आज एक ढाई माह की बच्ची की कोरोना से मौत हो गई है. वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

गिरीश चंदोला, चमोली

 थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक ढाई माह की मासूम बच्ची का निधन हो गया स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के मुताबिक ढाई माह की बच्ची को उसके परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लाये थे बच्ची का एंटीजन टेस्ट करने पर उसका टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया इसके तुरंत बाद ही बच्ची ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया 

वहीं बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजनों का भी एंटीजन टेस्ट किया गया ,एंटीजन टेस्ट में बच्ची की दादी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई जबकि ढाई माह की मासूम की मां और दादा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है
उपजिलाधिकारी थराली सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्ची के परिजनों की आरटीपीसीआर टेस्टिंग भी की जाएगी और रिपोर्ट आने तक सभी को होम आइसोलेट किया जाएगा

सुधीर कुमार उपजिलाधिकारी थराली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!