गैरसैंण
प्रेस क्लब गैरसैण ने प्रशासन को सौंपे ऑक्सिमीटर व ब्लड प्रेशर मॉनिटर,
-कोरोना महामारी के इस दौर में विदेशों में रह रहे प्रवासी भारतीय अपने क्षेत्रों में पीड़ितों की मदद को निरन्तर आगे आ रहे हैं। कुवैत में रह रहे गैरसैण निवासी राकेश राय द्वारा की गई आर्थिक मदद से खरीदे गए ओक्सिमीटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, थर्मामीटर व मास्क की पहली खेप प्रेस क्लब गैरसैण व बार एसोसिएशन गैरसैंण द्वारा तहसील प्रशासन को सौंपी गई। तहसीलदार राकेश पल्लव ने प्रवासी गैरसैण निवासी राकेश राय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दान में प्राप्त सभी सामग्री जरूरतमन्दों तक पहुचाई जाएगी।
47 ओक्सीमीटर, 15 ब्लड प्रेशर मॉनिटर, 50 थर्मामीटर व 500 मास्क की खेप सौंपते हुए प्रेस क्लब के संरक्षक जोध सिंह रावत ने कहा कि प्रशासन के पास कार्यकर्ताओं का पूरा नेटवर्क है जिन्हें पीड़ितों व जरूरतमन्दों की सही जानकारी है, जिससे उचित समय पर पीड़ित ब्यक्ति तक सहायता पहुचाई जा सकती है। वहीं बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट कुंवर सिंह बिष्ट प्रदेश भर में पीड़ितों का सहयोग कर रहे प्रवासियों के सहयोग की सराहना की व अपने स्तर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करने का आश्वासन भी दिया दिया।
– राकेश पल्लव (नायाब तहसीलदार गैरसैंण)
