पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी
काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड का पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर काशीपुर के एक व्यापारी से 30 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली गई..पीड़ित ने कुंडा थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर कार्यवाही की माँग की है..।
दरअसल कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले शशांक अग्रवाल पुत्र अरूण कुमार अग्रवाल निवासी जिंदल स्क्रैप ट्रेडर्स सरवरखेडा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि मुकेश नामक एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर बताया कि आपका पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है.. उसने स्वयं को इंडियन आयल कार्पोरेशन का एक्जीक्यूटिव अधिकारी बताया.. मुकेश ने शशांक से अपनी जमीन के कागज मेल करने के लिए कहा.. जिस पर बीती 31 अगस्त को उन्होंने मुकेश द्वारा बताये गये मेल पर कागज भेज दिये.. 2 सितंबर को मुकेश ने उन्हें पुनः फोन पर सूचना दी की आपके जमीन के कागज सही है इसलिए 25000 रूपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करें.. और कोटक महिंद्रा बैंक का खाता नंबर इंडियन आयल कार्पोरेशन का बताते हुए दिया.. शशांक ने बताये गये खाते में 25000 रूपये जमा करा दिये..जिसकी ररसीद भी उन्हें इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के नाम से मिल गई..अब शक की गुंजाइश नहीं थी..लेकिन इसके बाद मुंबई के घाटकोपर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा के दो अलग अलग खातों में शशांक से रूपये जमा कराये गये.. इस बीच 30 लाख 85 हजार 998 रुपये वह जमा कर चुके थे.. लेकिन कथित इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से उन्हें पेट्रोल पंप लगाने के लिए कोई सामग्री नहीं दी गई तो उनका माथा ठनका..इस पर उन्होंने जिस खाते में पैसा जमा किया उसकी जानकारी की तो वह सन्न रह गये..वह खाता किसी मुजाहिद्दीन इस्लाम नामक व्यक्ति का निकला.. शशांक अग्रवाल ने कुंडा पुलिस को दी तहरीर में मुकेश, जायसवाल, राहुल बंसल तथा कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारी के विरूद्ध धोखाखड़ी की तहरीर दी है.. सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि कि आरोपियों के खिलाफ ठगी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है..।
: मनोज कुमार ठाकुर,सीओ
