शोक – ऋषिकेश के नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मि़श्रा का आकस्मिक निधन

Share Now

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने ऋषिकेश के नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मि़श्रा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे ओर अपनी श्री चरणों मे स्थान दे और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
राकेश राणा ने कहा कि स्व0 शिवमोहन मिश्रा के निधन का समाचार अत्यन्त हतप्रभ करने वाला है। उन्होने स्व0 शिव मोहन मिश्रा का जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। स्व0 मिश्रा कांग्रेस के एक कर्मठ जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका असमय जाना कांग्रेस पार्टी के लिए ना सिर्फ सदमा है बल्कि पार्टी ने अपना एक मजबूत सिपाही खो दिया है।
सोक ब्यक्त करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व राज्यमंत्री मुसर्रफ अली ,सहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ,चम्बा ब्लॉक् कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल,पूर्व प्रदेश सचिव पंकज रतूड़ी,नफिश खान,आदि लोगों ने सोक ब्यक्त किया।

error: Content is protected !!