“देहरादून में नकल माफिया का भंडाफोड़ | 7 लाख में बेच रहे थे परीक्षा!

Share Now

🔴 “नकल माफिया” का पर्दाफाश – गिरोह का सरगना समेत दो गिरफ्तार, 20 जेल भेजे गए! 🔴

📍 देहरादून/डालनवाला – 19 मई 2025

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
नवोदय विद्यालय समिति / लैब अटेन्डेंट परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए चल रही नकल का भंडाफोड़ करते हुए डालनवाला थाना पुलिस ने एक संगठित नकल गिरोह के सरगना विवेक सिंह व साथी श्रीकान्त को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने अभ्यर्थियों से प्रत्येक के 7 लाख रुपये में सौदा तय किया था, जिनमें 1 लाख एडवांस भी वसूले गए थे।

“7 लाख में पास कराने का वादा | दून पुलिस ने पकड़ा नकल माफिया”

📢 कैसे हुआ खुलासा?
18 मई को दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला में परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना केंद्र व्यवस्थापक द्वारा डालनवाला थाना को दी गई। तत्परता दिखाते हुए पहुंची पुलिस ने 9 अभ्यर्थियों को हियरिंग बड्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ में इन परीक्षार्थियों ने बताया कि हरियाणा के दो शातिर—विवेक सिंह (जिला जींद) और श्रीकान्त (जिला रोहतक)—ने नकल कराने का पूरा रैकेट चलाया हुआ था।

📲 ब्लूटूथ डिवाइस से हो रहा था पेपर सॉल्व!
गिरफ्तार अभियुक्तों ने परीक्षा के दौरान ही ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए सवाल हल करवा रहे थे। इसके लिए उन्होंने अभ्यर्थियों को विशेष हियरिंग बड्स व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराए थे।

🚔 पुलिस की तत्परता से गिरफ्तारी
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से 19 मई को दोनों आरोपियों को डालनवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से—

  • कुल 5 मोबाइल फोन
  • एक सफेद स्विफ्ट कार (HR-31-S-8759) बरामद की गई है।

👮‍♀️ गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे:

  • प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल
  • व0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी
  • उ0नि0 सतबीर सिंह,
  • अ0उ0नि0 कीर्ति लाल,
  • हे0का0 भगवान सिंह कठैत,
  • का0 विजय सिंह

⚖️ 20 अभियुक्त जेल भेजे गए
इस पूरे नकल प्रकरण में अब तक कुल 20 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला जेल भेजा गया है।

🔍 Meru Raibar News की अपील:
शिक्षा व्यवस्था को कलंकित करने वाले ऐसे माफियाओं पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। नकल नहीं, मेहनत ही असली सफलता की कुंजी है।

🖊️ Meru Raibar Print Desk
📌 “जन-जागरण का स्वर, मेरु रैबार खबर”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!