मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Share Now

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार की हरिद्वार (गंगा) शाखा में ज्वालापुर जोन तृतीय हरिद्वार में विभिन्न ब्यासों की सीवर लाईन बदलने हेतु 2.95 करोड़, जनपद उत्तरकाशी की पुरोला शाखा के अन्तर्गत विकासखण्ड मोरी की सांकरी पेयजल योजना हेतु 3.05 करोड़ तथा जनपद टिहरी के अन्तर्गत विकासखण्ड हिण्डोलाखाल के ग्राम महडजाली में उमरेश्वर माछर पेयजल पम्पिंग योजना का निर्माण किये जाने हेतु 26.44 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद चम्पावत में जिला न्यायाधीश के आवासीय भवन के निर्माण हेतु 5.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

error: Content is protected !!