अगस्त्यमुनि में रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

Share Now

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुँचे। इस अवसर मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान यहां हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ विधायक भरत चैधरी, विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार मौजूद रहे।

error: Content is protected !!