चिन्यालीसौड़: सीएम तीरथ सिंह रॉवत के स्वास्थ्य लाभ के लिए डॉक्टर की टीम ने किया हवन

Share Now

धार्मिक नगरी हरिद्वार में राज्य मंत्री रेखा आर्य ने तो शिव नगरी उत्तरकाशी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमित सीएम तीरथ सिंह रॉवत की स्वास्थ्य कामना के लिए हवन पूजन किया।

इसे कोरोना का प्रभाव कहे या कुछ और, कोविड 19 के खतरे के बाद से लोगो ने अपनी परानी दिनचर्या को अपना लिया है। अब बीमारी के इलाज के लिए आयुर्वेद का भी प्रचलन ब्याड़ गया है। आम लोगो ने एक बार फिर से अतुर्वेद को अपनी दिनचर्या में सामिल कर लिया है। कोरोना महामारी के बाद सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रॉवत की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके समर्थकों का विश्वास है कि हवन पूजन से सीएम को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलेगा

मण्डल चिन्यालीसौड़ में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा मण्डल अध्यक्ष डॉ0 विजय बडोनी जी के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के गंगेश्वर धाम में प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी के स्वस्थ्य लाभ , प्रदेश वासियो की खुशहाली व कोरोना से सुरक्षा हेतु हवन का आयोजन किया जिसमें प्रदेश के मा0 राज्यमंत्री श्री राम सुंदर नौटियाल जी ने शिरकत की ,इस अवसर पर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शीशपाल रमोला जी ,सुनील भण्डारी जी,जिला कोषाध्यक्ष उदयपाल परमार जी,ओबीसी के मण्डल अध्यक्ष बिजेन्द्र कोहली जी,अनु0 जाती मोर्चा के जिला महामंत्री जीत लाल जी,पूर्व मण्डल महामंत्री कुलबीर रमोला जी,युवा मोर्चे के अध्यक्ष सचिन रमोला जी,अनिल कुमार जी, रमेश बडोनी जी,सतपाल जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!