चिन्यालीसौड़ – एक लाख की आबादी को अबकी बार मिलेगी अल्ट्रासाउंड मशीन ,एवं जनरेटर – दीपक ने जलाई आस

Share Now

एक लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ को शीघ्र मिलेगी अल्ट्रासाउंड मशीन ,एवं जनरेटर आदि सेवाएं

सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हवाई पट्टी के समीप जनपद के प्रवेश द्वार पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में कई वर्षों से अल्ट्रासाउंड एक्स-रे मशीन आदि अनेक सेवाओं की सुविधा न मिलने से बहुत बड़ी अवादी के लोगों को परेशानियों से जुजना पड़ता था जिसके लिए क्षेत्रीय जनता ने कई बार सुविधाओं की मांग उठाई लेकिन शासन प्रशासन एवं विभाग की लापरवाही के चलतेकोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई।

पूर्व पालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने बताया कि

नगर पालिका क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजवान को नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शूरवीररांगड़ , व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद नौटियाल आदि लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली जोगत रोड आदि अनेक समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने तत्काल c m o उत्तरकाशी को चिन्यालीसौड़ बुलवाकर क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की इसमें निर्णय लिया गया कि 1 माह के अंदर चिन्यालीसौड़ को अल्ट्रासाउंड मशीन जनरेटर व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगर एक माह के अंदर चिन्यालीसौड़ को अल्ट्रासाउंड मशीन जनरेटर आदि सुविधाएं नहीं मिल पाएगी तो जिला पंचायत खुद अपने संसाधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आवश्यक सेवायें उपलब्ध कराएगा

बताते चलें कि इससे पूर्व भी प्रभारी मंत्री की घोषणा के बाद जिला योजना में उत्तरा साउंड मशीन और जनरेटर आदि की व्यवस्था करने की बात हुई थी, जो अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी लॉकडाउन के बाद उम्मीद की जा रही है कि मेडिकल व्यवस्थाओं में प्राथमिकता के साथ ध्यान देते हुए चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद्र को मजबूत किया जाएगा

साथ ही जोगत रोड के खस्ताहाल पड़े मोटर मार्ग में 3 दिन के अंदर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का सभी लोगों ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल जिला पंचायत सदस्य मनीष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विनोद कुकरेती पूर्व जिला पंचायत सदस्य जोगेंद्र रावत,अंकित रमोला शरवानंद नौटियाल,दिगपाल संजय,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!