उत्तरकाशी – मकर संक्रांति पर देव डोलियो के स्नान के लिए गंगा घाट की सफाई : प्रेम रावत

Share Now

सूर्य  के मकर राशि मे प्रवेश के साथ सुरू होने वाले मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सुरू होने वाले देव डोलियो के स्नान से पूर्व घाटो की सफाई का जिम्मा इस बार भी सामाजिक संस्थाओ के हवाले ही रहा

कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष उत्तरकाशी का धार्मिक माघ मेला का आयोजन निरस्त कर दिया गया है | इसके बाद भी धार्मिक आस्था और देव डोलियो के मणि कर्णिका घाट पर स्नान करने की पौराणिक परंपरा को देखेते हुए प्रशासन ने कोविड  गाइड लाइन का पालन करते हुए डोलियो के साथ निर्धारित संख्या मे  श्रद्धालुओ को आने की अनुमति दी है | देव डोलियो के स्नान से पहले गंगा घाटो मे बिखरी गंदगी को साफ करना जरूरी था जिसके लिए सामाजिक संस्था प्रेम रावत आगे आयी है |

मकर संक्रांति से पूर्व उत्तरकाशी गंगा घाट की सफाई करते लोग

माघ के महीने का उत्तरकाशी मे पौराणिक महत्व है मकर संक्रांति के दिन गंगा घाट पर स्थानीय देवी डोलियो के साथ श्रद्धालु भी स्नान करते है | संस्था  के साथनीय संयोजक डॉ एसएस भण्डारी ने बताया की सुबह से ही बड़ी संख्या मे लोगो को वयोवृद्ध समाज सेवी तेजेन्द्र सिंह बिष्ट ने मुख्य तीन घाटो की सफाई के लिए रवाना किया | स्वयं  सेवको ने स्नान घाटो की सफाई  करने के बाद रंगोली बनाकर घाट पर सजावट भी की |  फ़ाउंडेशन के इस पहल का  स्थानीय जनता ने भरपूर स्वागत किया है

error: Content is protected !!