यूसीसी बिल पारित होने पर पुष्पवर्षा के साथ किया गया सीएम धामी का स्वागत

Share Now

देहरादून। विधान सभा से समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने के पश्चात विधान सभा के गेट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने आतिश बाजी कर अपनी खुशी का इजहार भी किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया तथा सभी का आभार जताया।

error: Content is protected !!