चमोली तक नहीं पहुचे सीएम के आदेश? – थराली में खुले रहे स्कूल

Share Now

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलो को देखते हुए मुख्य मंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के निर्देश जारी किये थे ये   निर्देश चमोली जिले तक नहीं पहुच सके जिसके चलते थराली के तमाम क्षेत्रों में विद्यालय रहे खुले रहे

गिरीश चंदोला, थराली चमोली

थराली मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश पर  अधिकारियों ने कोई सज्ञान नहीं लिया | थराली में मंगलवार को  तमाम विधालय खुले रहे. प्रदेशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार की  देर शाम प्रदेश भर में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश दे दिए थे लेकिन मंगलवार को भी सभी शिक्षण संस्थान खुले रहे ।

चमोली जिले के थराली विधानसभा में भी शिक्षण संस्थान विधिवत खुले रहे और पठन पाठन के साथ प्रवेश प्रक्रियाएं भी सामान्यतः विद्यालयों में चलती रही

आम दिनों की तरह कोविड के गाइडलाइन के अनुरूप ही सभी शिक्षण संस्थानों में पठन पाठन का कार्य चलता रहा .वहीं विद्यालयों के प्रधानाचार्य का कहना है. विभागीय लिखित आदेश न आने तक शिक्षण संस्थानों में पठन पाठन का कार्य पूर्व की भांति विधिवत चलता रहेगा

बताते चले कि जहां एक ओर इन दिनों विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं अब देखने वाली बात ये होगी कि कब तक शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के निर्देशों को लेकर शिक्षण संस्थान बन्द रखने के आदेश जारी करता है

error: Content is protected !!