एक माह मे खुलेंगे स्कॉलरशिप घोटाले के राज – 215 कॉलेजो की 19 जांच जल्द पूरी करने के निर्देश

Share Now

छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में चल रही पुलिस की जांच को लेकर आज एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा जिला मुख्यालय रुद्रपुर में सभी विवेचना करने वाले दरोगा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने स्कॉलरशिप घोटाले की जांच कर रहे विवेचकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एसएसपी ने कहा कि जिन जिन कॉलेजों के खिलाफ थाना, कोतवाली में मुकदमा दर्ज किए गए हैं उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सामने पेश किया जाए। इसके साथ ही एसएसपी ने बताया कि स्कॉलरशिप घोटाले में ऊधमसिंहनगर जिले में 215 कॉलेजो की 19 जांचे की जा रही है। बैठक में एसएसपी ने कहा कि सभी विवेचकओं को विवेचना खत्म करने के लिए 1 माह का समय दिया गया है स्कॉलरशिप घोटाले में दर्ज मुकदमे की जांच एक माह में खत्म की जाए।

दलीप कुंवर — एसएसपी, ऊधमसिंहनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!