विकासनगर के होटल व लॉज में आईजी गढ़वाल की जांच मैं देह व्यापार की पुष्टि हुई है बाल आयोग ने जांच कमेटी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था को कार्रवाई कर 1 माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है ।
गत मई माह में विकास नगर के कुछ व्यक्तियों ने राष्ट्रीय महिला आयोग को क्षेत्र के कई होटलों व लॉज मैं देह व्यापार करना और पुलिस का संरक्षण होने की शिकायत प्राप्त की थी राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने यह केस ट्रांसफर कर दिया मामला उत्तराखंड के होने के चलते इसे उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को सौंपा गया आयोग ने आई जी गढ़वाल अभिनव कुमार को जांच के निर्देश दिए जांच में शिकायत सही पाई गई
