पिंजरे में दो गुलदार एक को विभाग ने तो दूसरे को गाँव वालों ने किया कैद।

Share Now

ब्रेकिंग

जनपद पौड़ी गढ़वाल के ‌देवप्रयाग के निकट खटगिर गांव में पिंजरे में गुलदार कैद हो गया है। कैद गुलदार दो लोगों को कुछ दिन पूर्व हमला कर घायल कर चुका था जिसके बाद लोगों की मांग पर वनविभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। गुलदार को रैस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर भेज दिया गया है।

दूसरी तरफ पौड़ी के कोट ब्लाक स्थित खांडा गांव स्थित एक घर में गुलदार खुद ही कैद हो गया है। शिकार की तलाश में पहुंचे गुलदार पर अचानक परिवार की नजर पड़ते ही कमरे को बंद कर दिया गया। वनविभाग की टीम मौके पर पहुंचने के बाद गुलदार को पिंजरे में पकड़ने की कोशिश कर रही है।

error: Content is protected !!