युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Share Now

हरिद्वार। कांग्रेस ने बेरोजगारों नौजवानों पर लाठी चार्ज करने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज की घटना को शर्मनाक बताते हुए सरकार पर युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठी के बल पर दबाने का आरोप लगाया। रविवार को जगजीतपुर स्थित पंचायत घर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। शहर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिनेश वालिया ने सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बेरोजगारों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों युवाओं का कसूर केवल इतना था कि वह अपने भविष्य के लिए न्याय मांगने जा रहे थे। लेकिन सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उनके ऊपर लाठियां भांज दी।
उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। पार्षद उदयवीर सिंह चैहान ने कहा कि एक और भाजपा राज में लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटाले हो रहे हैं। वही अपनी आवाज उठाने जा रहे युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही है। यह कैसा शासन है जो देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अजय दास महाराज ने कहा कि सरकार अपनी करनी को छुपाने के लिए पुलिस का उपयोग कर निर्दोष बेरोजगार युवाओ की आवाज दबाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री अपनी नाकामयाबी का गुस्सा युवाओं पर लाठी चलवाकर निकाल रहे है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेसी नेता सतीश दुबे, प्रशांत चैहान, रकित वालिया, मुकेश बिश्नोई, सुमित त्यागी, आकिब सलमानी, जोगिंदर, मंजीत सैनी, शुभम अग्रवाल, प्रदीप कुमार, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, पूर्व प्रधान श्याम सुंदर सिंह, बीरबल, सुभाष, संदीप, अंकित, शोयब सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!