टिहरी में कांग्रेस ने मनाया शहीद सलाम दिवस ” बीजेपी सरकार कार्यकाल में सीमा हुई असुरक्षित – किशोर उपाध्याय

Share Now

” टिहरी में कांग्रेस ने मनाया शहीद सलाम दिवस “
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल

https://youtu.be/o3T181jtOp8

26 जून 2020 को नई टिहरी जिला मुख्यालय में कांग्रेस जनों द्वारा गलवान घाटी में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।कांग्रेसजनों द्वारा आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से नई टिहरी शहीद स्मारक तक मार्च निकालकर शहीद सलाम दिवस के रूप में मनाया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा की देश की जनता आज भारतीय जनता पार्टी सरकार से यह जानना चाहती है कि आख़िर प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ क्या छुपाना चाह रहे हैं। जब वह विपक्ष में थे तब वह कहते थे एक सर के बदले 10 सर लाएंगे आज वह 56 इंच का सीना क्या 6 इंच का रह गया । वो देश की जनता को सिर्फ मन की बात सुना रहे हैं क्यों नहीं वो जनता की बात सुनते है। 15 जून को चीन के सैनिकों द्वारा हमारी सीमा में घुसकर भारतीय सैनिकों के साथ जो बर्बरता की गई और उसमें हमारे एक कर्नल सहित 19 जवान शहीद हुए हैं ।वह सरकार की नाकामी है ।हम अपने सैनिकों की वीरगति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं ।हमें नाज है अपने सैनिकों पर हम इस घड़ी में राष्ट्र और सैनिक और सैनिकों के परिवार के साथ खड़े हैं ।लेकिन कब तक भाजपा जनमानस को झूठ पर झूठ बोलते जाएगी। आज देश की चारों तरफ की सीमाएं असुरक्षित है कल तक जो मित्र राष्ट्र हुआ करते थे आज वह बड़ी बड़ी आंखें दिखा रहे हैं । उन्होंने कहा देश मे जब जब भाजपा की सरकार आई है तब तब देश की सीमाएं असुरक्षित हुई। उन्होंने अटल बिहारी जी के प्रधानमंत्रीत्वा काल के समय की चर्चा करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी पाकिस्तान के साथ वार्ता कर रहे थे ओर जब तक देश वापस लौटे तब तक पाकिस्तान की सेना ने कारगिल में हमला बोल दिया था ठीक आज उसी तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह नहीं मालूम कि देश की सीमा पर क्या हो रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा और पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि गलवान घाटी से लेकर पेंगोल झील तक चाइना की सेना ने भारत की जमी पर कब्जा कर दिया था और देश की खुफिया तंत्र को पता ही नही की हो क्या रहा है यह खबर तो उस क्षेत्र के एक भेड़ पालक ने सरकार को पहुंचाई तब जाके सरकार की नींद खुली आज देश के चारों तरफ की सीमाओं को नेपाल, बर्मा, म्यांमार, चीन, पाकिस्तान सबने सीमा को घेर रखा है
क्या यही भाजपा की विदेश नीति है
भाजपा देश की जनता को कभी जाति के नाम पर कभी धर्म के नाम पर कभी मंदिर और मस्जिद के नाम पर बरगलाने का काम कर सकती है उन्हें सरकार चलाना नहीं आता है ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनाब याकूब सिद्दीकी प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली ने कहा कि आज देश और प्रदेश में तानाशाह की की सरकार है ।भाजपा देश में जाति धर्म के नाम पर सरकार में तो आ जाती है लेकिन उन्हें जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है आज देश कोरना जैसी भयावह बीमारी से त्रस्त है और भाजपा के विदेश मंत्री विदेशों में मस्त हैं ।
उपरोक्त कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शन रावत प्रदेश सचिव लखपति पोखरियाल, कौशल्या पांडे ,रीता रावत ,नीमा नेगी, संगीता नौटियाल ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल ,प्रदेश सचिव कुलदीप पवार, पंकज रतूड़ी, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,सभासद सतीश चमोली, लखबीर चौहान, अमित चमोली ,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!