कांग्रेस ने रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में 15 करोड रूपये डकैती पर घेरा

Share Now

देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून के सबसे वीआईपी राजपुर रोड में सचिवालय से और पुलिस महानिदेशक के कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर मुख्य मार्ग में दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में 15 करोड रूपये डकैती पड़ गयी, और पुलिस को कानों कान खबर भी नहीं लगी। जब डकैत डकैती डालकर चले गये तब पुलिस जागी और फिल्मी अंदाज में पुलिस कप्तान ने इसे देहरादून पुलिस के लिए चुनौती बताया। कांग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि राज्य में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है, अपराधियों के हौसले बुलंद है, राज्यभर में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। आये दिन हत्या, बलात्कार एवं लूट की घटनाएं आम हो चली हैं।
इस विषय में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इस वारदात से देहरादून ही नहीं राज्य भर के व्यापारियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है आम आदमी भी डरा और सहमा है, जब सरकार की नाक निचे दिन दहाडे अपराधी ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो फिर आम आदमी की जान माल की सुरक्षा की क्या गारंटी है।
शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर एक युवती की बलात्कार के बाद हत्या हो गयी थी, वहां से कुछ दूरी पर मुख्यमंत्री निवास भी है इतनी बड़ी घटना के बाद भी देहरादून पुलिस लापरवाह बनी रही, और राजधानी में हो रहे अपराधों से कोई सबक नहीं सिखा जिसकी परिणीती आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जब देश की महामहिम राष्ट्रपति देहरादून में मौजूद हो उस समय राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके में इतनी बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देना कोई मामूली घटना नही हैं।
प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि राजधानी ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है पुलिस भाजपा नेताओं और वीआईपी की सुरक्षा में ही व्यस्त है, और कारोबारियों और आम लोगों की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड दिया गया है। विपक्ष जब भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है तब इसे विपक्ष की दवेश भावना कहकर नजर अंदाज कर दिया जाता है। अगर पुलिस प्रशासन और सरकार विपक्ष के आरोपों को गंभीरता से लेती तो शायद आज इतनी बडी वारदात सरकार की नाक के नीचे देहरादून में नही होती।v

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!