सीएम नीतीश के अभद्र भाषा पर बिफरे लोग, पुतला फूंका

Share Now

हल्द्वानी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका जीना की अध्यक्षता में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओ के बारे में जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया उसी के रोष में आज नैनीताल महिला मोर्चा द्वारा बुद्ध पार्क में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुतला दहन किया गया।
जिला अध्यक्ष अलका जीना ने नीतीश कुमार के वक्तव्य की भर्त्सना करते हुए कहा कि विधानसभा में इतनी अभद्र भाषा का प्रयोग कर सदन का अपमान किया है। इसलिए इन्हें तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि नारियों का यह अपमान बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री पूनम जोशी, मुन्नी बिष्ट,भूमिका गोयल, मंडल अध्यक्ष राशि जैन, विनीता वर्मा, चम्पा, गुंजन तरन्नुम, आकांक्षा, स्नेहलता, ऐश्वर्या,जिला महामंत्री रंजन बर्गली प्रताप रैकवाल, किशोर जोशी प्रदीप जनौटी,पन राम, कमल जोशी,विनीत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!