कांग्रेस ने नगरनिकाय एवं पंचायत चुनावों के लिए वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति गठित की

Share Now

देहरादून । कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति का गठन किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति का गठन किया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की ओर से जारी समन्वय समिति की संशोधित सूची में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा समिति के अध्यक्ष होंगे तथा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, एआईसीसी सचिव एवं विधायक काजी निजमुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री नवप्रभात, विधायक ममता राकेश, विक्रम सिंह नेगी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व एआईसीसी सचिव प्रकाश जोशी, जोत सिंह गुनसोला, विरेन्द्र सिंह रावत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी सदस्य तथा महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित व एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी विषेश आमंत्रित सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनाव हेतु पार्टी नेतृत्व को अपने सुझाव देगी।

error: Content is protected !!