“युवा जोश और तजुर्बे का संगम है राकेश थलवाल”— कांग्रेस नेताओं की बड़ी उम्मीदें
टिहरी गढ़वाल,
“कुड़ियाल गांव के बेटे को आज मिली बड़ी जिम्मेदारी… और कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी!”
प्रताप नगर की सियासत में हलचल मचाते हुए राकेश थलवाल को प्रताप नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह ऐलान जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने किया, जिन्होंने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करण माहरा की संस्तुति पर की गई है।

‘पुराना सिपाही, नई जिम्मेदारी’
राकेश थलवाल कोई नए चेहरे नहीं हैं। गांव कुराण के पूर्व प्रधान और युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थलवाल को पार्टी का जमीनी सिपाही माना जाता है। राकेश राणा ने कहा —
“राकेश थलवाल कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे और राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी के हाथ मजबूत करेंगे।”
विधायक ने जताई उम्मीद
प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने थलवाल पर भरोसा जताते हुए कहा —
“राकेश थलवाल युवा हैं, जो कांग्रेस की नीति को हर गांव तक पहुंचाएंगे। दबे-कुचले वर्ग के लिए भी वे आवाज बनेंगे। साथ ही आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने में जी-जान लगा देंगे।”
कांग्रेस में जश्न का माहौल
थलवाल की नियुक्ति पर कांग्रेस खेमे में खुशी और उत्साह की लहर है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा, विधायक विक्रम सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता मुरारी लाल खंडवाल, सबल सिंह राणा, धूम सिंह रांगड़, राजेश रावत, सौरव रावत, आनंद सिंह महर, प्रवीण पंवार, श्याम लाल साह, हीरामणि भट्ट, बीर लाल गैरोला, रोशन नौटियाल, धनपाल कैंतुरा, विक्रम थलवाल, गणेश महर, दिनेश महर, माधव मिसर्वाण, लक्ष्मण सोनी, राजेन्द्र पंवार, जसवीर पंवार सहित कई नेताओं ने थलवाल को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुँचने की कामना की।
क्या बदल पाएंगे थलवाल प्रताप नगर का सियासी नक्शा?
अब सवाल ये है — क्या राकेश थलवाल कांग्रेस को गांव-गांव में फिर से मजबूत कर पाएंगे? या फिर चुनौतियों का पहाड़ उनके सामने और ऊंचा होगा?
“क्योंकि राजनीति में जीत सिर्फ कुर्सी की नहीं, भरोसे की भी होती है!”
