कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रहीः मदन कौशिक

Share Now

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रही। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। कांग्रेस में चुनाव में आने से पहले ही भगदड़ मच गई, जिस कारण कांग्रेस को टिकट बदलने पड़े हैं।
रिस्पना पुल स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कभी अलग राज्य का समर्थन नहीं किया। उसके कई नेता इसके विरोध में बोलते रहे हैं। जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो विकास का खाका सामने नहीं रखा। कांग्रेस की सरकार घपले और भ्रष्टाचार की सरकार रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पारदर्शी शासन दिया है। राज्य में अनेक विकास कार्य किए हैं। छह जिलों में डायलेसिस सेंटर बनाए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ढांचा बढ़ाया है। सभी क्षेत्रों में अच्छे कार्य हुए हैं। अनेक लोककल्याणकारी योजनाएं राज्य में लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस 2017 से बड़ी जीत होगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, खजान दास, दीप्ति रावत, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, डा. देवेंद्र भसीन आदि उपस्थित रहे। 

error: Content is protected !!