बीजेपी सरकार के ऐतिहासिक कार्य न देखना कांग्रेस का दृष्टि दोषः भगत

Share Now

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा शासन में हुए ऐतिहासिक कार्य नही दिखाई दे रहे है तो यह उसका दृष्टि दोष है। सोमेश्वर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में श्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार ने 4 साल में अभूतपूर्व कार्य किये है तो वही केंद्र की मोदी सरकार में कई ऐतिहासिक कार्य हुए जिससे विश्व पटल पर भारत की एक अलग छबि बनी। विधानसभाओं के भ्रमण पर निकले भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत का सोमेश्वर विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
           भाजपा युवा मोर्चा ने विशाल बाइक रैली के माध्यम से व महिला मोर्चा द्वारा पारंपरिक परिधानों में  स्वागत किया गया। श्री भगत ने कहा कि देश में चल रही विकास योजनाओ में उत्तराखंड में बन रही आल वेदर रोड अहम है जो राज्य के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के  विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद  कार्यक्रम के तहत आज सोमेश्वर विधानसभा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा डोल-नगारों के साथ रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया।
     कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व मे एक अगल पहचान बना रहा है और विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना, धारा 370 व 35। हटाना, तीन तलाक सहित अनेकों असंभव कार्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ही संभव हो सके हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये है केंद्र सरकार ने 12 सौ करोड़ की लागत से  देवभूमि उत्तराखंड के चारधामों को जोड़ने के लिए ऑल वेदर रोड का कार्य प्रगति पर है जिससे भविष्य में उत्तराखंड में श्रद्धालुओं एवं पर्यटको का आवागमन बढ़ने के साथ लोगो  को सुविधा भी मिलेगी। श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में त्रिवेंद्र सिंह रावत  के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के ओर अग्रसर है केंद्र की आयुष्मान योजना प्रदेश से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आच्छादित करने के लिए अटल आयुष्मान योजना चलाई गई है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए अनेको योजनाएं प्रदेश के अंदर चलाई हैं जिनमे वीर चंद्र सिंह गढवाली स्वरोजगार योजना, सोलर प्लांट फार्मिग योजना के द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस  सहित सभी विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार के विकास और जनकल्याणकारी कार्यो को देखकर बौखला गयी है और कभी को लेकर तो कभी कृषि कानून को लेकर जनता में भ्रम फैलाकर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!