देहरादून। ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ महारैली को सफल बनाने को 22 अगस्त को कांग्रेस के विधायकों, पूर्व विधायकों व पदाधिकारियों की बैठक होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जानी वाली ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में 5000 से अधिक कांग्रेसजन प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि इसी परिपेक्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा द्वारा 4 सितम्बर, 2022 को आयोजित होने वाली ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली की तैयारी हेतु दिनांक 22 अगस्त, 2022 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रातः 12ः30 बजे कंाग्रेस पार्टी के जिलाध्महानगर अध्यक्षगों, प्रदेश पदाधिकारियों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की अति आवश्यक बैठक आहुत की गई है। तथा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दूसरी बैठक संाय 4ः00 बजे विधायक, पूर्व विधायक, सदस्य एआईसीसी, विधानसभा प्रत्याशी 2022 की बैठक का आयोजन भी किया गया है।
उन्होनें यह भी कहा की आज देश में मंहगाई अपने चरम पर पहुंच गई है, गरीब को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है वहीं दूसरी ओर देश में बेरोजगारी महामारी की भांति पैर पसार चुकी है। इस पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आम आदमी की आवश्यकता की वस्तुओं पर लगाई गई जीएसटी ने जनता की कमर तोड कर रख दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब के साथ खडी रही है तथा उसकी जरूरतों को महसूस करती है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लगातार बढती मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ 4 सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली का आयोजन किया गया है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत नें बताया की देशभर में आसमान छूती मंहगाई, बढती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के आह्रवान पर दिनांक 28 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जानी वाली ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली अब दिनांक 4 सितम्बर, 2022 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जायेगी।