पूर्व सीएम भुवन चंद खंडूरी के मजबूत भू कानून का कांग्रेस ने किया था विरोध : मदन कौसिक

Share Now

देहारादून

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राज्य में भू कानून को लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है और उसे राज्य के हित से कोई लेना देना नहीं है।

      श्री कौशिक ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही तिवारी सरकार के भू कानून में परिवर्तन कर  मजबूत भू कानून  पूर्व सीएम भुवन चंद खंडूरी लाए थे और तब कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी। भाजपा शुरू से ही इसे लेकर संजीदा थी। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घोषणा कर चुके हैं कि सरकार भू कानून को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी के गठन का निर्णय ले चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भू कानून को लेकर  अधिक गम्भीर है और कह चुके हैं कि राज्य हित में जो बेहतर होगा सरकार वही करेगी। सरकार गम्भीरता से इस पर कार्य कर रही है और कांग्रेस महज इसे मुद्दा बनाने की फिराक में है।

   श्री कौशिक ने कहा कि अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस इस तरह के मुद्दे उछाल रही है और उसे इससे कुछ हासिल नही होगा। भाजपा प्रदेश के विकास की गति को दोबारा पटरी पर लायी है और जनता कांग्रेस के कुशासन को नहीं भूल सकती है। जनता ने कांग्रेस को दहाई के आसपास समेटकर उसे असलियत बताई है और कांग्रेस को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए।

error: Content is protected !!