कांग्रेस पार्टी ने कभी भी सत्ता में रहकर विपक्षी दलों के विधायकों को नहीं दी तरजीहः कैंथोला

Share Now

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेस के पर हमला करते हुए कहा कि काग्रेस पार्टी पहले अपने गिरेबान में झांके तब विपक्षी दलों के विधायको की समीक्षा बैठक पर सवाल खड़े करे, कांग्रेस नेताओं को प्रदेश की जनता को यह भी बताना चहिये की क्या अपने शासन काल मे उनकी सरकार ने ऐसे प्रयास कभी किये है जिन पर आज वह सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तारूढ़ थी ,तो उनके मुख्यमंत्री पी .डी .एफ. विधायक गणों के साथ बैठक में मशगूल रहते थे और हालत यह थे कि विपक्षी दलों के विधायको को मिलना तो छोड़िये उनकी अपनी सत्ता रूढ़ पार्टी के विधायक ही अपने क्षेत्र के विकास के कामों को लेकर मिलने को तरसते रहते थे, यह वाकया एक बार नही कई बार देखा गया था, और उनके विधायक खुलेआम मुख्यमंत्री के इस व्यवहार पर मीडिया में अपने बयान भी देते थे , कैंथोला ने कहा कि आज युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहल करते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास सबका प्रयास व सबके विश्वास के साथ उत्तराखंड के विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विपक्षी दलों को भी साथ लेकर चलने का प्रयास कर रह है तो कांग्रेस के कुछ नेता इस पर भी राजनीति करने से नही चूक रहे है, कैंथोला ने कहा कि इस प्रकार के व्यवहार से व सवाल खड़े करने से काग्रेस के उन नेताओं का चेहरा बेनकाब हुआ है जो कि उत्तराखंड के विकास रथ को रोकना चाहते है, इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस के नेता अपने क्षेत्र के विकास के साथ ही उत्तराखंड की तरक्की के लिये कितने प्रतिबद्ध है, कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज विरोध के लिए विरोध करने तक सीमित हो गयी है, उत्तराखंड की जनता सब जानती है व उनके कार्यों को भी भली भांति देख रही है, आने वाले समय मे काग्रेस को इस विषय पर जनता को जबाब देना ही पड़ेगा केवल विरोध करके सवाल खड़े करके भाग जाने से काग्रेस पार्टी अपने कुकृतों से हाथ साफ नही कर सकती है, इस प्रकार की सोच से साफ हो जाता है कि काग्रेस की सोच विकास विरोधी सोच है।

error: Content is protected !!