वैक्सीन के तकनीकी पक्ष समझे बिना प्रोपेगेंडा चला रही कांग्रेसः कौशिक

Share Now

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वैक्सीन को लेकर कांग्रेस के पोस्टर प्रदर्शनी को ढोंग,मिथ्या आडम्बर और झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कांग्रेस वेक्सीन के तकनीकी और व्यवहारिक पक्ष को समझे बिना दुष्प्रचार के जरिये राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले इसके तथ्यों को समझने की जरुरत है, क्योंकि कई मामलो में वह बिना सोचे समझे राजनीतिक मुद्दे की तलाश में रहती है। भारत ने व्यवसायिक वर्ग के अंतर्गत और डब्लूएचओ के नियमो से बंधे होने के साथ टीके को बर्बाद होने से बचाने के लिए ही वैक्सीन बाहर भेजी। इसके अलावा वैक्सीन बनाने के लिए कच्चे माल की एवज और कोविशील्ड का लाइसेंस बाहर का होना भी कारण रहा, इससे उसकी बाध्यता वैक्सीन बाहर भेजने की भी रही।
   श्री कौशिक ने कहा कि भारत ने पिछले 4 महीने में लगभग 6 करोड़ वैक्सीन अन्य देशों को सप्लाई की। कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही काफी सवाल उठे है कि वैक्सीन सप्लाई जरूरी थी या नहीं ?  वैक्सीन की खुद की सेल्फ लाइफ होती है। कोविशील्ड की 6 माह है। भारत में वैक्सीन को मंजूरी जनवरी में मिली और 3 माह सेल्फ लाइफ के तो निकल चुके थे। एक्स्पर्ट्स शुरुआत एक दो माह में में सिर्फ फ्रंट लाइन और 60 वर्ष से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के पक्ष में थे। यानी अगर वैक्सीन बाहर देशों में नहीं भी भेजी जाती तो भी बर्बाद ही होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह चरित्र रहा है कि शोर मचाओ और किसी भी तरह झूठ को सच साबित करने की कोशिश करो। ऐसे दुष्प्रचार के बजाय कांग्रेस अपनी ऊर्जा पीड़ितों की सेवा में लगाती तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही वैक्सीन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाती रही और लोगो के बीच भ्रम का वातावरण बनाती रही और जब कुछ हाथ नहीं लगा तो अब पोस्टर प्रदर्शन में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!