कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा पर साधा निशाना

Share Now

देहरादून । कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के मंत्री होने के बावजूद यह क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, जिससे जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नवीन जोशी ने आज जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम को गति देते हुए विजय कॉलोनी में आयोजित एक बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनने और उन्हें हल करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के प्रति उदासीन हैं।
जोशी ने जोर देकर कहा कि देहरादून का चहुंमुखी विकास तभी संभव है जब कांग्रेस का मेयर चुना जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस का मेयर बना, तो देहरादून का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा।” कार्यक्रम में कांग्रेस के विकास एजेंडे पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्थानीय निवासियों से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजकुमार जायसवाल, विकास चौहान, अनिल नेगी, वंदना शाही, स्वाति नेगी, ममता आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!