सरकार आने पर कांग्रेस उत्तराखण्ड में बनाएगी विकास का नया इतिहास

Share Now

रुड़की। रविवार को रुड़की से शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा कलियर विधानसभा में पहुंची। जहां कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस की इस परिवर्तन यात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के द्वारा महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कृषि कानून और रसोई गैस सिलेंडर बढ़ते दामों को लेकर पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। कई विधानसभाओं से होते हुए यह यात्रा रुड़की पहुंची। जहां कांग्रेस नेताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया गया। आज यह यात्रा कलियर विधानसभा के मेवड गांव पहुंची। जहां खाली मैदान में स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। इसके बाद यह यात्रा भगवानपुर, चुड़ियाला, झबरेड़ा और मंगलौर विधानसभा पहुंची।परिवर्तन यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि इस परिवर्तन यात्रा को निकालने का मकसद प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन है। इसके साथ ही गरीबों की बेहतरी, बेरोजगार, किसानों के लिए ये यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन के साथ ही उत्तराखण्ड में कांग्रेस विकास की नई ईबारत लिखेगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!