विपक्षी दल के सांसदों के अलोकतांत्रिक निलम्बन के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Share Now

देहरादून। लोकसभा एवं राज्यसभा में अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी दलों के 142 सांसदों के निलम्बन की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के निर्देश पर दिनांक 22 दिसम्बर को उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर मुख्यालयों में भारीविरोध प्रदर्शन करेगी तथा राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विशाल राजभवन घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि जिस प्रकार संसद के दोनों सदनों से कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दल के सांसदों को निलम्बित किया गया है वह मोदी सरकार की हिटलरशाही की पराकाष्ठा है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी तथ इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व मे राजभवन घेराव कर भाजपा की कारगुजारी की ओर जनता का ध्यान आकर्षित कराया जायेगा।
मथुरादत्त जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष को सही राह दिखाने के लिए विपक्ष होता है तथा विपक्ष की आवाज को सदन में सुना जाता है परन्तु आज भारतीय जनता पार्टी हिटलरशाही से देश की संसद को चलाना चाहती है जो लोकतंत्र के सभी मानकों के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों ने भाजपा की इस हिटलरशाही के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यालय देहरादून में दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में प्रातः 10ः00 बजे से विशाल प्रदर्शन के साथ राजभवन घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!