कांग्रेस ने महेश जोशी का निलंबन वापस लिया

Share Now

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने महेश जोशी का निलम्बन तत्काल प्रभाव से वापस करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदान की है। ज्ञातव्य हो कि महेश जोशी को पार्टी संगठन के खिलाफ की गई बयानबाजी के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित किया गया था।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि महेश जोशी की पूर्व में पार्टी कार्यकर्ता के रूप में दी गई सेवाओं को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उनका निलम्बन तत्काल प्रभाव से वापस करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। महेश जोशी ने अपने वक्तव्य के लिए क्षमा याचना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जी को आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार के कार्य की पुनरावृति नहीं होगी तथा वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन एवं पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे।

error: Content is protected !!