विरोध जताने की आशंका पर कांग्रेस की महिला अध्यक्ष नजरबंद

Share Now

पिथौरागढ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चैकन्ना दिखा। पुलिस और प्रशासन की विपक्ष की गतिविधियों पर खास नजर थी। पीएम मोदी के आगमन पर विरोध की आशंका को देखते हुुए पिथौरागढ़ पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। ज्योति रौतेला का कहना है कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं वहां विपक्ष नहीं हो सकता है क्या। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। गुरुवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के घर पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नजरबंद कर दिया। ज्योति रौतेला का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर नजरबंद किया है। पुलिस को अंदेशा था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विरोध किया जा सकता है। ज्योति रौतेला का कहना है कि क्या जहां प्रधानमंत्री होंगे वहां विपक्ष के नेता नहीं जा सकते हैं। वह सुबह घर में सोए हुए थे अचानक पुलिस का इस तरह से आकर कार्रवाई करना गलत है।

error: Content is protected !!