देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 80 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2102 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, देहरादून में 27, अल्मोड़ा में 13 , नैनीताल में छह चमोली में तीन, हरिद्वार में पांच, पौड़ी में 19, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी और उत्तरकाशी में एक- एक संक्रमित मरीज सामने आया है। प्रदेश में अब तक 1386 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 777 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 26 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 60.67 प्रतिशत और डबलिंग दर 25 दिन हो गई है।
