उत्तरकाशी, गंगोत्री – लाल घाटी के बाद वरुणा घाटी में आंदोलन ले रहा करवट – मुख्यालय से सटी घाटी में मोबाइल टॉवर की मांग

Share Now

बीजेपी के नगर महामंत्री सोवन सिंह राणा ने प्रदेश में राज्य सरकार से मुख्यालय से लगे अपने वरुणा घाटी की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

घाटी से लगे कनेक्टिविटी के लिए उत्तरकाशी जिले कि लाल घाटी गाजना के संघर्ष को देखते हुए वरुणा घाटी के लोग भी अपनी आधारभूत जरूरत के लिए एकत्र होने लगे है। मोबाइल टॉवर कि दिक्कत को देखते हुए गाजना पट्टी के धौंतरि में बीड़ीसी मेंबर दीपक नौटियाल के धरने के बाद बीएसएनएल को मौके पर पहुंचकर लोगों को विश्वास और भरोसा दिलाना पड़ा था। जिससे उत्साहित अन्य स्थानों  भी मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए लोगों में सुगबुगाहट देखी जा रही है

वरुणा घाटी के 5 गांव उपरिकोट,भरान गाव, खुरकोट, कवा,  गड़ियारा, निस्मोर,   जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से महज 11 से 16 किलोमीटर के बीच स्थित हैं । लेकिन मोबाइल टावर जैसी मूलभूत सुविधाओं से अभी भी वंचित हैं कोरोना महामारी के दौरान यहां संकट और भी बढ़ गया है जब पूरे देश में लोक डाउन चल रहा है स्कूल कॉलेज सब बंद पड़े हैं और सरकार के द्वारा स्कूल कॉलेजों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए निर्देश दिए गए हैं ऐसे समय में यहां बच्चों की पढ़ाई करने का कोई और साधन नहीं है।ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने  ऐसे में सरकार और प्रशासन को यहां के लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को मोबाइल टावर लगाने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।

error: Content is protected !!