कोरोना संक्रमित महिला से छेड़छाड़ – एम्बुलेंस के ड्राइवर ने की छेड़छाड़

Share Now

रुड़की

कोरोना संक्रमित महिला से छेड़छाड़

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में इंसानियत की हदें पार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ ही एम्बुलेंस के ड्राइवर ने छेड़छाड़ कर दी महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पीड़ित महिला के परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले उनके परिवार की एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद महिला को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी इरफान नाम का एक एम्बुलेंस ड्राइवर रात के समय कोविड केयर सेंटर पहुंचा और महिला के कमरे में घुस कर छेड़छाड़ करने लगा जिसके बाद महिला ने साहस दिखाते हुए इरफान को कमरे से बाहर धकेलकर बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद महिला ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी महिला के परिजनों ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!