कोरोना वारियर्स सम्मान कार्यक्रम आयोजित

Share Now

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन द्वारा राजपुर रोड स्थित दून विहार संजय ऑर्थोपेडिक स्पाइन और मैटरनिटी सेंटर में कोरोना वारियर्स सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन जैन ने की। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि संपूर्ण कोरोना काल में भगवान का रूप माने जाने वाले डॉक्टर्स का पूर्ण योगदान रहा है जिन्होंने अपनी सेवाओं से मिसाल कायम की है। जिसका जीता जागता उदाहरण भूपेंद्र कुमार संजय, डॉक्टर सुजाता संजय और डॉक्टर गौरव संजय हैं। उनका समस्त स्टाफ जिन्होंने अपनी अतुलनीय सेवाओं से सेवा की है। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि आपके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए संस्था आप को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही है। कार्यक्रम का संचालन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। इस अवसर पर सोनिया रावत, अभिषेक कुमार, संतोषी, सुमन पंवार, निशा नेगी, प्रियंका, चंद किरण, पूजा कोशियारी व अन्य हॉस्पिटल स्टाफ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, अर्चना जैन, नरेंद्र जैन, जितेंद्र दंडोना, विशंभर नाथ बजाज, शब्दावली भारद्वाज, सुमित बसक, सुदर्शन बसक, डॉ दिनेश शर्मा, मानिक गोयल, अनिल वर्मा, डॉ राजेंद्र सिंह, एसपी सिंह, अशोक जैन आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!