दादा और ताऊ ने रिश्ते को किया शर्मसार, नौंवी की छात्रा से दुष्कर्म

Share Now

अल्मोड़ा। सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल के गृह कार्य में मदद मांगने आई नौवीं की छात्रा से रिश्ते के 65 वर्षीय दादा ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना के बारे में मुंह खोलने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान एक रिश्ते के ही ताऊ ने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। आरोप है कि उसके बाद रिश्ते के ताऊ ने भी छात्रा को वीडियो और फोटो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल किया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना दो जून बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी जीवन सिंह बिष्ट पुत्र हरक सिंह और राजेंद्र पुत्र मदन सिंह के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!