डालनवाला : स्कूल कॉलेज के लड़को को ऊंचे दामों में स्मैक बेचने का व्यापार – 2 गिरफ्तार

Share Now

कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 02 नशा तस्करो का गिरफ्तार कर कुल 10.0 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की ।चौकी करनपुर पुलिस द्वारा दिनांक 23/03/2022 की रात्रि Ec रोड निकट मंगला देवी स्कूल के पास से 02 युवको समीर एवम राजेश कुमार को अवैध 10.00 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना डालनवाला पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया है उनके द्वारा दि0 22.03.22 को रामपुर बस स्टैंड के पास खड़े मुन्ना भाई नाम के व्यक्ति से सस्ते दाम पर खरीद कर लाये जिसकी छोटी छोटी पुड़िया बनाकर अपने लिए इस्तेमाल करने के साथ साथ अपना खर्चा निकालने के लिए स्कूल कॉलेज के लड़को को ऊंचे दामों में बेचना था।अभियुक्त गणों के अन्य साथियों के बारे में भी गोपनीय रूप से जानकारी जुटाई गई है ।

error: Content is protected !!