दबंगों द्वारा मारपीट व झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के खिलाफ देहरादून डीएम का फरमान

Share Now

देहारादून मे जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया ।

जनसुनवाई में 104 शिकायतें आई

डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त हो रहे पारिवारिक झगडे, मारपीट तथा दबंगों द्वारा मारपीट करने व झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के मामलो पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 आर्थिक सहायता एवं समाज कल्याण की पेंशन के प्रकरणो पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्यवाही करते हुए संबंधित शिकायतकर्ता को भी सूचित करने के निर्देश दिए।

स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा ग्रामसभा कोटी में भूमि खूर्द-बुर्द करने तथा समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर एसडीएम डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में प्लाटिंग में संबंधितों द्वारा रास्ता न दिए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

—0—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!