dehdarun – भीषण अग्निकांड मे चार बच्चे फंसे – फायर सर्विस को क्यों मिली शाबासी ?

Share Now

चारों तरफ धुँवा ही धुँवा किसी बड़े अग्निकांड की और इशारा कर रहा है इस बीच सूचना मिल रही है कि अग्निकांड में 4 लोग भी फंसे हो सकते हैं

रविवार शाम को करीब 5:20 पर देहरादून आपदा कंट्रोल रूम पर दूरभाष से सूचना देते हुए एक बच्चे ने बताया कि लगती ट्यूनी से लगभग 1 किलोमीटर दूर मझोग गैस गोदाम के पास आग लगी है जिसमें 4 बच्चे बच्चे भी फंसे हुए है
सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल कक्ष में मौजूद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम जी सारण एक्टिव मोड मे आ गए और कंट्रोल रूम की बागडोर संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए
फायर ब्रिगेड दस्ते को रेखीय विभागों के साथ घटनास्थल पर रवाना होने के निर्देश दिए
चौंकिए नहीं यह कोई दुर्घटना नहीं है बल्कि चार धाम यात्रा से पहले आपदा निपटने के लिए देहरादून पुलिस और प्रशासन की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल की जा रही है
मॉक ड्रिल संपूर्ण होने के बाद एडीएम ने बताया कि पिछली कमियों को दूर करते हुए इस बार का रिजल्ट बेहतर रहा है जिसमें फायर ब्रिगेड सबसे पहले मौके पर पहुंची और अपना काम शुरू किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!