देहरादून : व्यस्त चौक पर भी झपट्टा मार कर छीन ली महिला की चेन

Share Now

थाना वसंत विहार जनपद देहरादून अंतर्गत इंजिनियर्स एनक्लेव के पार्क नंबर 3 के गेट के पास खड़ी महिला से स्कूटी सवार दो युवको ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली । सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के सीसी तिव कैमरे चेक किए तो आरोपियों की पहिचान हो गई है । पुलिस सूत्रो ने बताया जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी
गुरुवार को आशा महंत निवासी 199/1 इंजीनियर एनक्लेव जीएमएस रोड देहरादून ने थाना आकर सूचना दी कि दिनांक 22-03-2022 को सुबह 08.10 से 08.20 बजे के बीच मैं इंजिनियर्स एनक्लेव के पार्क नंबर 3 के गेट पर खड़ी थी इसी दौरान एक काले रंग के स्कूटर पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा मेरी सोने की चेन छीन कर भाग गए उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 24-03-2022 को थाना बसंत बिहार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के अनावरण हेतु घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो लाभप्रद सूचना प्राप्त हुई है। जल्द ही उक्त घटना का अनावरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!