देहरादून : संगठन के साथ अब अधिकारियों की टीम की ठोका पीटी – अब PCS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले

Share Now

उत्तराखंड प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के फेरबदल के बाद अब PCS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले कर दिए गए हैं। धामी सरकार इन दिनों अपनी टीम के अनुकूल अधिकारियों को भी तैनात कर रही है इसके  लिए बाकायदा अधिकारियों का रिकोड खंगाला जा रहा है | दरअसल साधारण विधायक रहते हुए मुख्यमंत्री धामी ने एक एक सीट पर अधिकारियों के तेवर देखे है उस वक्त कोई न कोई लाग लपेट था और न कोई चापलूसी | अब किसे मालूम था कि कल  का साधारण विधायक अचानक सीएम बनकर उनके सामने होगा | अब अधिकारियों को सभी आम और खास लोगो से तमीज से पेश आने कि नसीहत दी जा रही है न जाने कल क्या हो जाय किस मोड पर कौन टकरा जाय |

 बीते दिन देर शाम शासन ने नए pcs अधिकारियों की तबादला लिष्ट जारी कर दी। जिसमे 11 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।

जिसमे देहरादून के डिप्टी कलेक्टर के पद पर pcs विनोद कुमार को नियुक्त किया गया है। जबकि राकेश तिवारी को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर से ऊधमसिंहनगर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया।

पीसीएस अधिकारी दीप्ति सिंह को श्रम आयुक्त हल्द्वानी से हटाकर अपर सचिव विद्यालय शिक्षा शासन में भेजा गया है। जबकि पीसीएस अधिकारी जय भारत सिंह से नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार का चार्ज लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाकर ऊधमसिंहनगर भेजा गया। पीसीएस अधिकारी जगदीश चंद्र कांडपाल से अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी लेकर उनको बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया। है। वंही कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर चमोली से हटाकर डिप्टी कले ऊधमसिंहनगर बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!