Delhi – एनसीआर मे ‘टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद’ की पहल – महामारी मे अपनो खोने वलो के लिये सहयोग

Share Now

दिल्ली एनसीआर मे कोरोना महामारी मे दिवंगत हुए उत्तराखंड के प्रवासीजनो के परिजनों हेतु महत्वपूर्ण सूचना

————————– ————–

दिल्ली (एनसीआर) में उत्तराखंड समाज के कई परिवारों ने वर्ष 2021 में, अपने परिजनों को कोरोना विषाणु संक्रमण की महामारी या अन्य सम्बंधित  किसी रोग के कारण, अत्यंत विपरीत परिस्थितियों मे खोया है। विपत्ति की इस दुःख भरी घड़ी में, प्रत्येक प्रवासी उत्तराखंडी की संवेदनाएं, शोकाकुल परिवारों के साथ है।

पीड़ित परिवारों हेतु, दिल्ली में स्थापित ‘टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद’ एवं गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग द्वारा केंद्र, राज्य व अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से, सहायता करने का संकल्प लिया गया है।    

ऐसे दुखी परिवार जिन्होंने, वर्ष 2021 मे, अपना परिजन खोया है तथा परिजन के दिवंगत होने से, उक्त परिवार आर्थिक अभाव से ग्रस्त है, दिवंगतो के बच्चों की शिक्षा रूक गई है या घर परिवार के अन्य सदस्यों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है, दिवंगत परिजन के किसी एक सदस्य को नौकरी की नितांत आवश्यकता है, आफिस से पेंशन तथा इन्शुरेंस क्लेम के कार्य इत्यादि जैसे कार्यो मे मदद की दरकार है।

ऐसे उक्त पीड़ित परिवारों से आग्रह है, वे इस संदेश के साथ,जो एक सूचना प्रारूप संलग्न है, उसे भर कर दिए गए लिंक पर शीघ्र सूचित करें।

अधिक जानकारी व सहायता के लिये, संस्था की टीम को प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे तक, सप्ताह के सातों दिन निम्नलिखित टेलीफोन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है-

1-श्री बलबीरसिंह रावत–9911145302

2-श्री विजेन्द्रसिंह रावत–9013250346

3-श्रीउदयराम मंमगाईं–9810359630

4-श्री पृथ्वीसिंह अधिकारी –9868153082

5- श्री अनिल पंत–9818342205

6-श्री गणेश जोशी–9868543718

email–tujvparishad@gmail.com

द्वारा :-

टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद, दिल्ली।

error: Content is protected !!