दून नगर निगम के मनोनीत पार्षद सीएम त्रिवेंद्र से मिले, आभार जताया

Share Now

-मुख्यमंत्री ने दी मनोनीत पार्षदों को बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से रविवार सांय मुख्यमंत्री आवास में मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में आये नगर निगम देहरादून के मनोनीत पार्षदों ने भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए जन समस्याओं के समाधान तथा आम जनता के हित में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।  
इस अवसर पर मनोनीत पार्षदों  में प्रशान्त खरोला, विजेन्द्र रावत, सुनिता थापा, मंजू कौशिक, भूपेन्द्र ढौडियाल, विमलेश ठाकुर, विनय रावत, सरला थापा, अनिल रस्तोगी, सतीश कपूर, स्वर्ण सिंह चैहान, राजकुमार कक्कड़, राकेश जुयाल, संजय खंण्डूरी, योगेन्द्र नेगी, मनमोहन चमोली, सुन्दर सिंह कोठाल, राजेश शंकर, विपिन राणा, संजय सिंघल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!