पूरे देश मे चुनाव से पहले कुछ न कुछ मुफ्त बांटने का दौर चल रहा है ऐसे मे उत्तराखंड सरकार भी पीछे नहीं है | इस बार 10 वी और 12 वी कक्षा के सभी छात्रो को टैबलेट देए जाने कि योजना है | सरकारी स्कूल मे शिक्षा ग्रहण करने वाले इन छात्रो को आधुनिक शिक्षा कि तकनीकी से पढ़ने मे ये सहायक शिद्ध हो सकते है अगर उनके इलाके मे इंटरनेट सुविधा हो, अन्यथा ये सिर्फ मोबाइल गेम खेलने के बाद शो पीस बनकर रह जाएंगे
विधान सभा चुनाव से पहले अकेले उत्तरकाशी जिले मे इस बार धामी सरकार 11 करोड़ 9 लाख 88 हजार रुपए के टैबलेट बांटने जा रही है | बताते चले कि सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले 10 वी और 12 वी के सभी छात्र छात्राओ को सरकार कि तरफ से टैबलेट बांटा जा रहा है । पहले इसे सरकारी खरीद कर बांटने कि योजना थी पर समाज कल्याण कि साइकल के किस्से सुनकर इसे चुनावी समय मे टाल दिया गया और अब लाभार्थी के खाते मे 12 हजार रुपये भेजने का फैसला लिया गया है |
उत्तरकाशी के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उत्तरकाशी जिले मे 10 वी मे 3 हजार 9 सौ चालीस जबकि 12 वी मे 3 हजार 4 सौ तिहत्तर लाभार्थी छात्र है |
जिले मे ब्लौक वार इसका बंटवारा किया जाएगा | जीआईसी उत्तरकाशी मे, जीआईसी चिनयाली जीआईसी बड़कोट और जीआईसी पुरोला मे एक कार्यक्रम मे छात्रो के खातो मे 12 हजार कि धनराशि दल दी जाएगी जिसे उन्हे टैबलेट मे ही खर्च करने होंगे
