धनोल्टी – रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ दो -कांग्रेस गरजी सड़क पर

Share Now

धनौल्टी ,,युवा काग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना

देवेंद्र बेलवाल‌ धनौल्टी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अह्वान पर आज युवा काग्रेंस के कार्यकर्ताओं ने तहसील नैनबाग में
“रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ दो त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री उत्तराखंड ” के खिलाफ ब्लॉक काग्रेंस जौनपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई । नैनबाग तहसील मे नारेबाजी करते हुऐ काग्रेंस नेता प्रदीप कवि बिट्टू ने सरकार पर युवाओं का छलने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे है लेकिन प्रदेश के मुखिया इस ओर ध्यान नही दे रहे है । जबकि बिभिन्न विभागों मे करीब 50,000 से ज्यादा पद रिक्त है । सरकार ने चुनाव पूर्व युवाओं से जो रोजगार देने का वायदा किया था उसे शीघ्र पूरा करना चाहिए वरना गद्दी छोड़नी चाहिए ।

error: Content is protected !!